कर्नाटक चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा शपथ पत्र

feature-top

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ कथित सबूत भी पेश किए।

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर अब चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे आरोपों के समर्थन में प्रमाण सहित शपथ पत्र (डिक्लेरेशन/ओथ) देने को कहा है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके पास प्रमाण नहीं हैं, तो वे अपना बयान वापस लें और जनता को गुमराह न करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को कल दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच मिलने का समय भी निर्धारित किया है, ताकि इस मुद्दे पर औपचारिक चर्चा की जा सके।


feature-top