कमल हासन ने PM मोदी से की मुलाकात

feature-top

तमिल सिनेमा के दिग्गज और मक्कल निधि मय्यम यानी कि MNM के प्रमुख कमल हासन ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट करके सबको चौंका दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और तमिलनाडु के लोगों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने की बात कही।

कमल हासन ने अपनी पोस्ट में पीएम मोदी के साथ इस मुलाकात को 'सौभाग्य' बताया। कमल हासन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तमिलनाडु के लोगों के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में, मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख था कीलाडी की प्राचीनता को मान्यता दिलाने में तेज़ी लाने का अनुरोध।

मैंने प्रधानमंत्री से तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को दुनिया के सामने लाने में तमिल लोगों को अपना सहयोग देने का आग्रह किया।


feature-top