राहुल गांधी के दिमाग की चिप चोरी हो गई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चुनाव की चोरी का आरोप लगाया है। उनके इस आरोप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- मुझे लगता है कि राहुल गांधी के दिमाग की चिप चुरा ली गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूचियों पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा- "महाराष्ट्र और देश में कहीं वोटों की चोरी नहीं हुई है।

राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े और अब कहा कि 1 करोड़ वोट बढ़े। वे झूठ बोलकर अपनी हार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता है कि उनकी पार्टी का वजूद खो चुका है।

मैं इसका विरोध करता हूं। जनता अगले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।


feature-top