एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूनिवर्सल बैंक का दर्जा

feature-top

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक को यूनिवर्सल बैंक के रूप में कार्य करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है।

यह पिछले लगभग एक दशक में आरबीआई द्वारा जारी किया गया पहला पूर्ण बैंकिंग लाइसेंस है। बता दें कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सितंबर 2024 में इस लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।

सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब बैंक को बड़े ऋण (लोन) जारी करने, अधिक ग्राहकों को जोड़ने और सहायक कंपनियां स्थापित करने जैसे कई क्षेत्रों में अपने कार्यों का विस्तार करने की अनुमति मिल गई है।

यह मंजूरी बैंकिंग क्षेत्र में एयू बैंक की स्थिति को और सुदृढ़ करेगी और इसके संचालन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।


feature-top