एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला

feature-top

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने धुर विरोधी उद्धव ठाकरे पर कड़ा प्रहार किया। एक वीडियो इंटरव्यू में शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे आज उन लोगों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का अपमान किया था।

शिंदे ने विशेष रूप से पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम.एस. गिल का ज़िक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को सम्मानित किया जिसने कभी बालासाहेब का मताधिकार छीन लिया था  और आज वही कांग्रेस उद्धव ठाकरे की सहयोगी है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे द्वारा उन्हें "देशद्रोही" कहे जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि असली देशद्रोह तो हिंदुत्व की विचारधारा और बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों से समझौता करना है, जो उद्धव ठाकरे ने किया है।


feature-top