चुनाव आयोग जारी करेगा भारत सीरीज का नया मतदाता पहचान पत्र

feature-top

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग कई नवाचारों के साथ तैयार है। इस बार एक बड़ी पहल के तहत आयोग पहली बार 'भारत सीरीज' का नया मतदाता पहचान पत्र (EPIC) जारी करेगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी।

चुनाव आयोग की योजना है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देशभर के सभी मतदाताओं को यह नया यूनिक ईपिक कार्ड जारी कर दिया जाए।

यह पहचान पत्र आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस की तरह राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगा, जिससे एक व्यक्ति के डुप्लीकेट ईपिक नंबर रखने की समस्या खत्म हो जाएगी।


feature-top