- Home
- टॉप न्यूज़
- नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, संपत्ति जब्त की जाएगी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, संपत्ति जब्त की जाएगी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति दो या अधिक बार शराब या अन्य नशे की तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नशा उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने जगदलपुर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शीघ्र ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएं जल्द से जल्द सुलभ हो सकें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
