दुर्ग : सहेली ज्वेलर्स और आईपीएस अधिकारी के निवास पर ईडी-सीबीआई की छापेमारी

feature-top

शहर के प्रतिष्ठित सहेली ज्वेलर्स के विभिन्न ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।

ईडी और सीबीआई की टीमें ज्वेलर्स संचालक से पूछताछ कर रही हैं तथा दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने वित्तीय लेन-देन और अन्य कारोबारी दस्तावेजों की पड़ताल की।

इसी बीच, आईपीएस अधिकारी अभिषेक पल्लव के सरकारी निवास पर भी ईडी की टीम के पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप से जुड़ी जांच के तहत की गई है। जांच एजेंसियों ने वहां भी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला है।


feature-top