फोन टैपिंग मामला: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार एसआईटी जांच में गवाह के रूप में शामिल

feature-top

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में विशेष जांच दल (SIT) के समक्ष गवाह के रूप में पेश हुए।

कुमार जांच एजेंसी के सामने गोपनीय दस्तावेजों वाले लिफाफे लेकर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, मेरे परिवार, स्टाफ और पार्टी कार्यकर्ताओं हम सभी के फोन टैप किए गए।

न वर्तमान कांग्रेस सरकार पर भरोसा करें और न ही बीआरएस पर। कांग्रेस और बीआरएस आपस में मिले हुए हैं। एसआईटी इस मामले में राजनीतिक साजिश और निजता के उल्लंघन की गंभीरता से जांच कर रही है।


feature-top