- Home
- टॉप न्यूज़
- कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग, वायरल पोस्ट में मुंबई में अगले हमले की धमकी
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार फायरिंग, वायरल पोस्ट में मुंबई में अगले हमले की धमकी
कनाडा के सरे शहर में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर अज्ञात हमलावरों द्वारा दूसरी बार फायरिंग की गई है। यह घटना एक महीने के भीतर दूसरी बार हुई है।
हमले के समय कपिल शर्मा मौके पर मौजूद नहीं थे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें अगला हमला मुंबई में करने की बात कही गई है।
यह पोस्ट कथित रूप से ‘गोल्डी ढिल्लों’ नामक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से बताई जा रही है, जिसकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। गोल्डी ढिल्लों का नाम लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है, और वायरल पोस्ट के अनुसार, उसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
