सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को आपराधिक मामलों से हटाने का आदेश वापस लिया

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने एक असामान्य घटनाक्रम में अपना ही पूर्व आदेश वापस ले लिया है, जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस प्रशांत कुमार को सेवानिवृत्ति तक आपराधिक मामलों की सुनवाई से हटाने और एक वरिष्ठ अनुभवी न्यायाधीश के साथ बैठाने का निर्देश दिया गया था।

यह आदेश न्यायिक इतिहास में अभूतपूर्व माना गया था, लेकिन अब शीर्ष अदालत ने इसे वापस लेते हुए स्पष्ट किया है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार आवश्यक था।


feature-top