दिल्ली में पार्किंग विवाद में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

feature-top

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी (42) की दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कथित रूप से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद अचानक बढ़ गया और बात मारपीट से होते हुए हत्या तक पहुंच गई। हुमा कुरैशी के परिवार से जुड़े होने के चलते यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।


feature-top