- Home
- टॉप न्यूज़
- चुनाव आयोग के कागज भेजने पर भड़के राहुल गांधी
चुनाव आयोग के कागज भेजने पर भड़के राहुल गांधी
08 Aug 2025
, by: Prakash
वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आज फिर से हमला बोला। उन्होंने बेंगलुरु में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे आरोपों पर चुनाव आयोग मुझसे शपथ लेने को कह रहा है।
उन्होंने कहा कि मुझसे इलेक्शन कमिशन एफिडेविट मांगता है। मेरे से कहा जा रहा है कि मुझे शपथ लेनी है। मैंने तो संसद भवन के अंदर संविधान की शपथ ली है। संविधान की कॉपी लहराते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इस पर हाथ रखकर शपथ ली है।
इस दौरान राहुल गांधी ने एक और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के सवालों पर जनता जवाब मांग रही है। इसलिए चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर ली है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
