बिहार में हुआ एंबुलेंस खरीद घोटाला : प्रशांत किशोर

feature-top

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में एंबुलेंस खरीद घोटाला का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने 7 लाख रुपये अधिक कीमत पर एंबुलेंस की खरीद की है।

पीके ने दावा किया कि 3 साल पहले राज्य सरकार ने 466 टाइप-सी एंबुलेंस साढ़े 19 लाख रुपये में खरीदी थी। वहीं, इस साल इसी तरह की एंबुलेंस को साढ़े 27 लाख रुपये में खरीदा गया।

इस कीमत पर कुल 222 एंबुलेंस सरकार ने खरीदी हैं। उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर घोटाले का आरोप लगाया।


feature-top