जम्मू-कश्मीर में 25 किताबों पर प्रतिबंध, उमर अब्दुल्ला ने दी तीखी प्रतिक्रिया

feature-top

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल प्रशासन ने घाटी और अलगाववाद से जुड़ी 25 किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस इन किताबों की तलाश में दुकानों पर जाकर उन्हें जब्त कर रही है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस प्रतिबंध पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक यूज़र ने उन्हें टैग करते हुए लिखा "उमर अब्दुल्ला, किताबों से प्रतिबंध हटाओ। अपनी बाकी जिंदगी में तुम एक ऐसे कायर के रूप में जाने जाओगे, जो किताबों से डरता था।

जवाब में उमर अब्दुल्ला ने लिखा "ओ अज्ञानी, तथ्यों को सही कर लो, इससे पहले कि मुझे कायर कहो। यह प्रतिबंध एलजी ने लगाया है। जो एकमात्र विभाग वे आधिकारिक रूप से नियंत्रित करते हैं, वह है गृह विभाग। मैंने कभी किताबों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है और न ही कभी लगाऊंगा।


feature-top