बांके बिहारी मंदिर मामला : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार की समिति निलंबित होगी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को श्री बांके बिहारी मंदिर मामले की सुनवाई में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यादेश के तहत गठित प्रबंधन समिति को निलंबित किया जाएगा। यह समिति मंदिर के संचालन और प्रबंधन के लिए बनाई गई थी।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने के लिए याचिकाकर्ताओं को उच्च न्यायालय का रुख करना होगा। जब तक उच्च न्यायालय इस मामले में फैसला नहीं देता, तब तक सरकार की नियुक्त समिति निलंबित रहेगी।

इस बीच, मंदिर प्रशासन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि वह एक नई समिति गठित करेगा, जिसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश करेंगे। इस समिति में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ मंदिर के पारंपरिक संरक्षक गोस्वामी समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।


feature-top