बिहार के सीतामढ़ी में जानकी मंदिर के पुनर्विकास का शिलान्यास

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया। यह स्थल माता सीता की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि जानकी मंदिर के पुनर्विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध होगा।

परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचनाओं का विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।


feature-top