सैफ अली खान की पारिवारिक संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खान की संपत्ति से जुड़े दशकों पुराने विवाद में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले को पुनः विचार के लिए ट्रायल कोर्ट को भेजने का निर्देश दिया था।

यह संपत्ति विवाद नवाब हमीदुल्ला खान की शाही संपत्ति को लेकर है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का परिवार भी पक्षकार है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।


feature-top