- Home
- टॉप न्यूज़
- हनी सिंह और करण औजला के गानों पर आपत्ति, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
हनी सिंह और करण औजला के गानों पर आपत्ति, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
09 Aug 2025
, by: Prakash
गायक हनी सिंह और करण औजला के हालिया गाने ‘मिलियनेयर’ और ‘एमएफ गबरू’ विवादों में घिर गए हैं। इन गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर आलोचना हो रही है।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने दोनों गायकों को स्वतः संज्ञान (Suo Motu) में नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि इन गीतों के बोल महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं और पुरुष प्रधान मानसिकता को बढ़ावा देते हैं।
आयोग ने इस संबंध में जवाब तलब करते हुए कहा है कि ऐसे गाने समाज में गलत संदेश फैलाते हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
