इनकम टैक्स बिल 2025 वापस लिया गया, संशोधित संस्करण होगा पेश

feature-top

लोकसभा में 13 फरवरी को पेश किया गया इनकम टैक्स बिल, 2025 अब औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया है। यह बिल मौजूदा आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेने के लिए लाया गया था।

सरकार अब इस बिल का एक नया और संशोधित संस्करण संसद में पेश करेगी, जिसमें बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा की अध्यक्षता वाली सेलेक्ट कमेटी की अधिकांश सिफारिशों को शामिल किया जाएगा।

नए बिल के जरिए टैक्स ढांचे को सरल, पारदर्शी और वर्तमान आर्थिक परिवेश के अनुरूप बनाए जाने की कोशिश की जाएगी।


feature-top