अमेरिकी टैरिफ के बाद रक्षा सौदों पर विराम की खबरों को भारत ने किया खारिज

feature-top

भारत सरकार ने अमेरिका से हथियार खरीद को रोकने की खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ रक्षा खरीद संबंधी सभी प्रक्रियाएं वर्तमान नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित रूप से आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें भ्रामक हैं और इनका कोई आधिकारिक आधार नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग मजबूत बना हुआ है और विभिन्न खरीद मामलों पर चर्चा व प्रक्रिया पूर्ववत जारी है।


feature-top