छत्तीसगढ़ में भी हुई वोट चोरी : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

feature-top

वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भी वोट चोरी हुई है, और यह शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक देखी गई है।

भूपेश बघेल ने कुरुद विधानसभा का हवाला देते हुए कहा कि वहां करीब 250 मतदाता ऐसे हैं, जो अभनपुर या रायपुर में निवास करते हैं, लेकिन उनके नाम दोनों जगहों की मतदाता सूची में शामिल हैं। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से वोट चोरी करार दिया।

बघेल ने आगे कहा कि बिलासपुर में एक ही घर से 150 वोटर मिले, जबकि भिलाई के एक क्वार्टर में 86 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जो पांच प्रमुख बिंदु उठाए हैं, वे बिल्कुल सही हैं।

भूपेश बघेल का आरोप है कि यह भाजपा का पुराना खेल है और इस बार भी चुनाव में फर्जी मतदान हुआ है। कई मतदाता दो स्थानों पर वोट डालते पाए गए हैं, जो चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


feature-top