- Home
- टॉप न्यूज़
- देश के अलग-अलग हाई कोर्टों में 16 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
देश के अलग-अलग हाई कोर्टों में 16 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हाई कोर्टों में 16 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। दिल्ली हाई कोर्ट के लिए न्यायिक अधिकारी विमल कुमार यादव को न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश हरिनाथ नुनेपल्ली, किरणमयी मांडव, सुमति जगदम और न्यापति विजय को न्यायाधीश बनाया गया है।
वहीं कलकत्ता हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश पार्थ सारथी सेन और अपूर्व सिन्हा रे को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश रवींद्र कुमार अग्रवाल और कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए गुरुसिद्धैया बसवराज को न्यायाधीश बनाया गया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट के लिए एक वर्ष के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में बिस्वरूप चौधरी, प्रसेनजीत विश्वास, उदय कुमार, अजय कुमार गुप्ता, सुप्रतिम भट्टाचार्य, पार्थ सारथी चटर्जी और मोहम्मद शब्बर रशीदी की नियुक्ति की गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
