- Home
- टॉप न्यूज़
- ओडिशा: मेधा पाटकर समेत 6 लोगों को रायगढ़ा के गांवों में प्रवेश पर रोक
ओडिशा: मेधा पाटकर समेत 6 लोगों को रायगढ़ा के गांवों में प्रवेश पर रोक
पर्यावरण कार्यकर्ता मेधा पाटकर और छह अन्य लोगों को ओडिशा के रायगढ़ा जिले के पांच गांवों में रविवार दोपहर तक प्रवेश करने से रोक दिया गया है।
जिला कलेक्टर अशुतोष कुलकर्णी ने बताया कि पाटकर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल समंत्रा सहित कुल सात लोगों पर 8 अगस्त की दोपहर से 10 अगस्त की दोपहर तक सुंगेर, आदाजोर, सिंदूर घाटी, ताला झीरी और काशीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्रवेश, सभा करने, किसी भी जन या अर्द्ध-जन गतिविधि में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत की गई है। इसके साथ ही, नियमगिरि सुरक्षा समिति और मां माटी माली सुरक्षा मंच से जुड़े सदस्यों के प्रवेश पर भी इस अवधि में रोक लगा दी गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
