शरद पवार ने भतीजे अजित पवार के साथ हाथ मिलाने की अटकलें खारिज कीं

feature-top

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हाथ मिलाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह कभी भी भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगे। यह बयान तब आया है जब हाल ही में मुंबई में एक पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों नेता एक साथ नज़र आए थे।

यह अवसर शरद पवार के प्रपौत्र युगेंद्र पवार की सगाई का था, जिसमें शरद पवार और अजित पवार दोनों मौजूद थे।


feature-top