इसरो ने स्कायरूट के ‘कलाम 1200’ रॉकेट मोटर के सफल स्थिर परीक्षण की घोषणा की

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष कंपनी स्कायरूट एयरोस्पेस ने अपने शक्तिशाली ‘कलाम 1200’ ठोस रॉकेट मोटर का पहला सफल स्थिर परीक्षण किया है।

यह रॉकेट मोटर ‘विक्रम-1’ प्रक्षेपण यान के प्रथम चरण का हिस्सा है। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में किया गया।

इस उपलब्धि को देश में निजी क्षेत्र के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण की क्षमता और बढ़ेगी।


feature-top