यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने रूस ने रखी यह शर्त

feature-top

अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को संदेश दिया है कि रूस यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके बदले भू-भाग रियायतें चाहता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की मांग है कि पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्रों को रूस में शामिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी जाए, जिसके बाद युद्धविराम लागू किया जा सके।

इसमें पूरा डोनबास क्षेत्र और क्रीमिया प्रायद्वीप शामिल है, जिसे रूस ने 2014 में बलपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया था।


feature-top