ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान ढेर : भारतीय वायुसेना प्रमुख

feature-top

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने खुलासा किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया, साथ ही एक बड़े विमान को भी निशाना बनाया।

बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में एयर चीफ ने बताया कि इस अभियान में रूस से प्राप्त एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई और इसे “गेम चेंजर” करार दिया। उन्होंने कहा, “हमने पांच पाकिस्तानी विमानों को पक्का मार गिराया है।

इसमें या तो एक इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (ELINT) विमान था या फिर एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) विमान। इसे हमने 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया, जो जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।


feature-top