कपिल सिब्बल ने पूर्व उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति पर जताई चिंता

feature-top

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की लम्बी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं।

सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि धनखड़ ने 22 जुलाई को इस्तीफा दिया था, लेकिन 9 अगस्त तक उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से केंद्र सरकार पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा।


feature-top