ICICI बैंक ने बचत खातों के न्यूनतम शेष राशि नियम में बड़ा बदलाव किया

feature-top

प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने 1 अगस्त 2025 से खोले जाने वाले नए बचत बैंक खातों के लिए न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि (MAB) की अनिवार्यता पांच गुना बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है। अब तक, यानी 31 जुलाई 2025 तक, यह सीमा 10,000 रुपये थी।

बैंक की वेबसाइट के अनुसार, अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यह सीमा 25,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 रुपये तय की गई है। यदि खाताधारक तय MAB नहीं रख पाते हैं, तो उन्हें कमी की राशि का 6% या 500 रुपये (जो भी कम हो) जुर्माने के रूप में देना होगा। बचत खाते में जमा राशि पर सालाना 2.5% ब्याज मिलेगा।

यह नया नियम सिर्फ 1 अगस्त 2025 के बाद खोले गए नए खातों पर लागू होगा। पुराने खातों पर फिलहाल पुरानी सीमा ही लागू रहेगी। वहीं, सैलरी अकाउंट, प्रधानमंत्री जनधन खाते और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट धारकों को इस नियम से छूट मिलेगी, क्योंकि ये जीरो बैलेंस खाते हैं।


feature-top