- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : सिटी कोतवाली टीआई हटाए गए
बिलासपुर : सिटी कोतवाली टीआई हटाए गए
09 Aug 2025
, by: Prakash
हत्या के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह देवेश सिंह राठौर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
मामला 5 अगस्त का है। दीपक साहू नामक युवक ने सिटी कोतवाली थाने में एएसआई गजेंद्र शर्मा को शिकायत दी थी कि गणेश रजक ने उसके साथ मारपीट की है।
शिकायत के बाद मुलाहिजा तो कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपी गणेश रजक ने दीपक साहू पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने विवेक पांडेय को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
