बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए टिकट दावेदारों के साक्षात्कार की तिथि घोषित

feature-top

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट दावेदारों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। सदाकत आश्रम में 13 अगस्त को पहले दिन 21 सांगठनिक जिलों के दावेदारों का साक्षात्कार होगा, जबकि दूसरे दिन 14 अगस्त को 19 सांगठनिक जिलों के दावेदारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी दावेदारों से निर्धारित तिथि और समय पर ही उपस्थित होने की अपील की है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चेयरमैन अजय माकन की अध्यक्षता में होगी।

सबसे पहले प्रभारी सचिव दावेदारों से मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे, इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रत्याशी अपना दावा पेश करेंगे। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।


feature-top