मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

feature-top

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब होने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें पेट्रोल लॉबी द्वारा फैलाई जा रही हैं।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने पूछा, "20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल डालने से क्या देश में किसी एक भी कार को दिक्कत आई है? जरा एक नाम तो बताइए।

गडकरी ने कहा कि वाहनों में इथेनॉल-मिश्रित ईंधन को लेकर जो संदेह है, उसके पीछे पेट्रोलियम लॉबी का हाथ है, जो सोशल मीडिया पर शोर मचाती है। उन्होंने SIAM (सियाम) और ARI (एआरआई) जैसी संस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक एक भी कार को एथनॉल-पेट्रोल से कोई नुकसान नहीं हुआ है।


feature-top