आज बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे और बेंगलुरु में शहरी परिवहन और रेल संपर्क को बढ़ावा देने वाले कई बड़े परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इनमें बेंगलुरु–बेलगावी, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी)–पुणे के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। ये हाई-स्पीड ट्रेनें यात्रा समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी।


feature-top