एनडीए में सीट बंटवारा लगभग तय: जीतन राम मांझी

feature-top

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एनडीए के सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया।

मांझी ने कहा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह लगभग तय है और जिसे भी सीटें मिलेंगी, उसे आवंटन से संतुष्ट होना होगा। इसमें विवाद की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार को एनडीए सरकार की जरूरत है।

विपक्षी दल जिस तरह झूठे बयान और गलत सूचनाएं फैला रहे हैं, उसका मुकाबला करने का एकमात्र तरीका 2025 में एनडीए की सरकार बनाना है। मांझी ने दोहराया कि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में कोई टकराव नहीं है और सभी दल आपसी सहमति से चुनाव लड़ेंगे।


feature-top