- Home
- टॉप न्यूज़
- महाराष्ट्र चुनाव को लेकर शरद पवार का बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर शरद पवार का बड़ा खुलासा
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने चौंकाने वाला दावा किया है। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें एक शख्स ने 288 में से 160 सीटें जिताने की गारंटी दी थी।
शरद पवार ने बताया, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले, दो लोग दिल्ली में मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि 288 सीटों में से हम आपको 160 सीटों की गारंटी देते हैं।
मैं हैरान था, क्योंकि सच कहूं तो मुझे चुनाव आयोग पर कोई शक नहीं था। उन्होंने आगे कहा, इसके बाद मैंने उन लोगों और राहुल गांधी की एक बैठक तय की। उन्होंने राहुल गांधी के सामने भी वही बात दोहराई, लेकिन राहुल गांधी और मेरी राय थी कि इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह हमारा तरीका नहीं है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
