चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना में अनियमितताओं की जांच संभव : दिल्ली सरकार

feature-top

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कराए गए चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना की जांच करा सकती है। आंतरिक जांच में इस परियोजना में वित्तीय अनियमितताओं और लागत में भारी वृद्धि के संकेत मिले हैं।

चांदनी चौक के 1.3 किलोमीटर लंबे पुनर्विकसित हिस्से का उद्घाटन 2021 में अरविंद केजरीवाल ने किया था। परियोजना की लागत शुरुआत में 65.6 करोड़ रुपये तय थी, जो बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षा में सामने आया कि सिविल और इलेक्ट्रिक कार्यों की प्रारंभिक अनुमानित लागत 27.79 करोड़ रुपये थी, जो लगभग चार गुना बढ़कर 105.93 करोड़ रुपये पहुंच गई।

मानदंडों के अनुसार, जब परियोजना की लागत स्वीकृत सीमा से अधिक हो जाती है, तो संशोधित स्वीकृति लेना अनिवार्य होता है। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने आवश्यक संशोधित स्वीकृति लिए बिना ही खर्च जारी रखा।


feature-top