राहुल गांधी को ‘वोट चोरी’ बयान पर कर्नाटक चुनाव आयोग का नोटिस

feature-top

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोपों पर नोटिस भेजा है। मामला उस बयान से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने शकुन रानी नाम की महिला के दो बार मतदान करने का दावा किया था।

राहुल गांधी ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि “चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं कि शकुन रानी नामक महिला ने दो बार मतदान किया।

यह ईसी का ही डेटा है। इस आईडी कार्ड पर दो बार वोट डाला गया है, और इस पर जो टिक है, वह पोलिंग बूथ अधिकारी का है।” हालाँकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राहुल के इस दावे में प्रस्तुत दस्तावेज को गलत बताया है और इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।


feature-top