हरियाणा : झज्जर में भूकंप के झटके हुए महसूस

feature-top

हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि आज शाम 4 बजकर 10 मिनट 5 सेकंड पर हरियाणा के झज्जर में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र 28.63 उत्तरी अक्षांश और 76.72 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।


feature-top