गुरुग्राम लैंड डील में रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ के घोटाले का आरोप

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर गुरुग्राम में जमीन सौदे से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। चार्जशीट के अनुसार, वाड्रा को इस डील से 58 करोड़ रुपये ‘अपराध की आय’ के रूप में प्राप्त हुए।

ईडी के मुताबिक, इनमें से 5 करोड़ रुपये ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और 53 करोड़ रुपये स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। जांच एजेंसी का कहना है कि इन फंड्स का इस्तेमाल वाड्रा ने अचल संपत्तियां खरीदने, निवेश करने, कर्ज चुकाने, भुगतान करने और अपनी समूह कंपनियों की देनदारियां निपटाने के लिए किया।

एजेंसी ने चार्जशीट में यह भी उल्लेख किया है कि ट्रांजेक्शन की श्रृंखला और फंड्स के इस्तेमाल से यह स्पष्ट होता है कि यह रकम जमीन सौदे से हुई अवैध कमाई का हिस्सा थी।


feature-top