रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट

feature-top

राजधानी में दिनदहाड़े लाखों की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पंडरी स्थित कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार तीन लुटेरों ने बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से करीब 15 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिया।

जानकारी के अनुसार, चिराग जैन अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कापा फाटक के पास बाइक सवार लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और चाकू व पिस्टल दिखाकर धमकाया।

लुटेरे नगदी के साथ सोने-चांदी की अंगूठी और चैन लूटकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


feature-top