फतेहपुर में मकबरा बनाम मंदिर विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने

feature-top

यूपी के फतेहपुर में मकबरा और मंदिर को लेकर विवाद गहरा गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग पूजा के लिए विवादित स्थल पर पहुंचे।

भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ पहुंचे। आरोप है कि मकबरे के बाहर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की, हालांकि पुलिस ने इस दावे से इंकार किया है स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और शांति बहाल करने के प्रयास शुरू किए।


feature-top