एयर इंडिया 1 सितंबर से दिल्ली-वॉशिंगटन की उड़ानें बंद करेगी

feature-top

एयर इंडिया ने दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के लिए अपनी उड़ानें बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वह 1 सितंबर से दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के लिए अपनी उड़ानें स्थगित कर रही है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय कई परिचालन कारणों के चलते लिया गया है। एयर इंडिया की दिल्ली-वाशिंगटन डीसी उड़ानें निलंबित करने का निर्णय एयरलाइन द्वारा अपने बोइंग बेड़े में रेट्रोफिटिंग शुरू करने के तुरंत बाद लिया गया है।


feature-top