- Home
- टॉप न्यूज़
- आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत
आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत
11 Aug 2025
, by: Prakash
आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट के बाद अब राजस्थान हाईकोर्ट से भी जमानत के मामले में राहत मिली है।
राजस्थान हाईकोर्ट में उनके स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद न्यायमूर्ति दिनेश मेहता और विनीत माथुर की खंडपीठ ने उनकी सेहत की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का एक पैनल गठित करने को कहा है।
साथ ही, उनकी अंतरिम जमानत की अवधि 29 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे पहले, गुजरात हाईकोर्ट ने भी इसी आधार पर आसाराम की अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाई थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
