राहुल गांधी के आरोपों पर शशि थरूर ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

feature-top

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आयोग को राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि औपचारिकताओं में समय गंवाना चाहिए।

थरूर ने कहा कि राहुल गांधी ने गंभीर सवाल उठाए हैं, लेकिन उनका जवाब देने की बजाय चुनाव आयोग शपथपत्र जैसी औपचारिक कार्रवाइयों में लगा हुआ है।

वे बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के आरोपों के विरोध में विपक्षी सांसदों द्वारा निकाले गए मार्च में शामिल थे। इस दौरान थरूर ने कहा, “हमें स्पष्ट और ठोस जवाब चाहिए, न कि हमले।”


feature-top