पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात

feature-top

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देश के हालात के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जल्द से जल्द युद्ध खत्म करने और शांति बहाल कराने के संबंध में कोशिश का भी आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।


feature-top