बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

feature-top

बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गंगालूर क्षेत्र में DRG की टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान आज तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।


feature-top