कमल हासन ने मशीन द्वारा पढ़ी जा सकने वाली मतदाता सूची की मांग करी

feature-top

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला बोलते हुए देश की मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर "गंभीर सवाल" उठाए हैं। मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक ने भारत की जनता को लिखे एक कड़े पत्र में पूछा कि चुनाव आयोग ने स्वतंत्र सत्यापन की अनुमति देने वाले मशीन-पठनीय प्रारूप में मतदाता सूची प्रकाशित करने से इनकार क्यों किया और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लिखित शपथ क्यों मांगी, जबकि उन्होंने जो सबूत दिए वे खुद चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से लिए गए थे।

राज्यसभा सांसद का यह बयान कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है।


feature-top