चेन्नई में कार्गो विमान के इंजन में लगी आग

feature-top

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहाँ आ रहे एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक विमान के एक इंजन में आग लग गई, लेकिन विमान के यहाँ उतरने के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। यह विमान मलेशिया के कुलालुंपुर शहर से आ रहा था। लैंडिंग के दौरान मालवाहक विमान के चौथे इंजन में आग लग गई, जिसके बाद पायलटों ने यहाँ संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।


feature-top