मतदाता सूची सवालों के घेरे में, नए सिरे से लोकसभा चुनाव कराएं: तृणमूल नेता
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि मौजूदा लोकसभा को भंग करके नए चुनाव कराए जाने चाहिए क्योंकि पिछले आम चुनाव में इस्तेमाल की गई मतदाता सूचियों की वैधता सवालों के घेरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि ज़रूरत पड़ने पर वह सांसद पद से इस्तीफ़ा देने को तैयार हैं।
तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, "भाजपा इसी मतदाता सूची का इस्तेमाल करके सत्ता में आई थी। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री इसी मतदाता सूची के आधार पर चुने गए थे। नए चुनाव होने चाहिए। ज़रूरत पड़ने पर मैं भी इस्तीफ़ा दे दूँगा। सभी तृणमूल सांसद और अन्य विपक्षी प्रतिनिधि पद छोड़ देंगे। लोकसभा भंग करके नए चुनाव कराए जाएँ।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
